
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।जनपद की कई तहसीलों में अवैध शराब बनाने वालों का दबदबा जारी प्रशासन की आंखों में लगातार झोंक रहे हैं धूल अवैध शराब से जनता के बीच फैल रहे हैं बीमारियां यह शराब नहीं जहर बनाकर बेच रहे हैं और अवैध शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है जिसमें आबकारी विभाग व क्षेत्रीय पुलिस सक्रिय होकर ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है और इनको नष्ट करने का काम कर रही है जैसे की तहसील पुरवा
आबकारी विभाग पुरवा व थाना मौरावां की संयुक्त टीम द्वारा तहसील पुरवा के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम-लालाखेड़ा, मवई व कोरट गंज मे मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 अभियुक्ताओ को गिरफ्तार किया गया!व लगभग 600 किग्रा लहन महुआ एवं 05 भट्ठी मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- किशोरी पत्नी स्वर्गीय मुन्ना निवासी -लाला खेड़ा थाना मौरावां उन्नाव!
2-लल्ली पत्नी स्वर्गीय सागर निवासी – लाला खेड़ा थाना -मौरावां उन्नाव! को गिरफ्तार करते हुए आबकारी
अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
तहसील सफीपुर
पी. पी.टंडन आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 सफीपुर मय हमराह संदिग्ध ग्राम फाजिलपुर थाना सफीपुर में एक बारगी दबिश दी गयी दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 50 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया 01अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील हसनगंज
कुमार गौरव सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 हसनगंज मय हमराह व थाना-माखी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ग्राम नटपुरवा, माखी थाना माखी में एक बारगी दबिश दी गयी।दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत किये गये व लगभग 100, किलोग्राम महुआ लहन को मोकै पर ही नष्ट किया गया।
तहसील बांगरमऊ
राज लक्ष्मी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 6 मय हमराह ग्राम रूरी थाना बेहटा मुजावर में एक बारगी दबिश दी गयी, दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील बीघापुर
प्रतिभा सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर द्वारा मय हमराह संदिग्ध ग्राम नमाखेड़ा, थाना बिहार में एक बारगी दबिश दी गयी । दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियोग पंजीकृत किया गया।

