
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।सोहरामऊ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में पुलिस अधीक्षक उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव क्षेत्राधिकारी हसनगंज के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सोहरामऊ निरीक्षक अवधेश कुमार के परवेक्षण में थाना क्षेत्र में कई जगह पर महिला कास्टेबल सोनी मिश्रा व महिला कास्टेबल सीता यादव व महिला कास्टेबल कंचन सिंह उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने जाकर कुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।वही जैतीपुर ग्राम पंचायत में नुक्कड़ सभा में मिशन शक्ति फेस 4 के तहत महिलाओं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व महिलाओं को बाल विवाह साइबर सुरक्षा व महिलाओं बालिकाओं हेतु चलाए जा रहे हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।1090,1098,112,108,181,1076 और महलाओं को एंटी रोमियों टीम के बारे में जानकारी दी गईं

