
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।सोहरामऊ पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल( स्थित लखनऊ-कानपुर हाईवे सोहरामऊ में डांडिया नाइट एवं दीपोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ राम मोहन मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उन्नाव श्रीमती प्रतिभा गौतम ए.आर.टी.ओ उन्नाव भगवत प्रसाद पटेल जॉइंट डायरेक्टर मध्यमिक शिक्षा परिषद उन्नाव रवि सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवाबगंज संस्थापक बद्री विशाल तिवारी अध्यक्ष डॉ जितेंद्र तिवारी व वाइस चेयरमैन श्रीमती उषा तिवारी ने सरस्वती जी का द्वीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया ।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों व अभिभावकों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती उषा दीक्षित ने किया। इस पर्व पर विशेष अतिथि देवेंद्र सिंह पी.सी.एस आशुतोष कुमार सी.ओ सिटी उन्नाव अवधेश कुमार थाना प्रभारी सोहरामऊ उन्नाव राम सुमेर सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन उन्नाव प्रदीप मिश्रा ओ.एस. डी राजेश्वर सिंह विधायक ,सरोजिनी नगर लखनऊ आदि विशेष उपस्थित रहे। साथ ही आई.पी.एस.आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के निदेशक डॉ. पुष्पेश मिश्रा विभागाध्यक्ष प्रो संतोष कुमार शुक्ला, अकाउंट ऑफिसर सुशील निगम डॉ संगीता सिंह श्रीमती शालिनी सिंह मि अश्विनी कुमार श्रीमती रश्मि निगम एवं समस्त शिक्षक शिक्षाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा पांचवी से आठवीं के समृद्धि व आशना मेरे घर राम आये हैं गाने पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया कक्षा नौ से बारहवीं की छात्राओं अनुशिका, जोएस वेदिका रिद्दिमा श्रेया ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मनोरंजित किया |स्कूल के छात्र-छात्राओं शिक्षिकाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर जमकर डांडिया खेला |डांडिया नाइट के अवसर पर जहां एक और विभिन्न प्रकार के भारतीय व चाइनीस फूड जैसे- चाऊमीन, टिक्की,पानी-पुरी, मोमोज, बर्गर, पाव-भाजी आदि के स्टॉल पर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया, वहीं दूसरी ओर एडवेंचर स्पोर्ट्स, मिकी माउस, इंडोर गेम आदि में भाग लेकर जमकर मस्ती किया।कार्यक्रम लकी डॉ प्रथम स्थान पर कक्षा बारहवी के अभिषेक द्रितीय स्थान पर कक्षा दंशवी के अनुकल्प व तृतीय स्थान पर कक्षा ग्यारहवीं शुभम यादव विजय रहे मुख्य अतिथि राम मोहन मीणा जी ने कहा कि कि बच्चे पश्चात संस्कृति के बीच अपने पारंपरिक त्यौहारों को भी इस तरह मानने में रुचि रखते हैं यह बेहद प्रशंशनीय है उन्होंने पंचशिला व आई.पी.एस.आर के प्रबंधन को भी इस तरह के आयोजन करने के लिए बधाई दी और कहा कि यह अच्छी बात है कि आज की जनरेशन इस तरह के कार्यक्रमों में भी उत्साह से भाग लेती है ।स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती उषा दीक्षित ने कहा कि पंचशिला के अध्यापकों अभिभावकों व बच्चों के साथ यह एक यादगार डांडिया नाइट आयोजित हुई है सभी ने इसको बहुत एंजॉय किया बच्चों का अभिभावकों में उत्साह देखते ही बना है संस्था अंत में संस्थान के संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने आये हुए अतिथियो को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर हार्दिक अभिनंदन किया, साथ ही उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहता है कि स्कूल के समस्त बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं को उनकी संस्कृति से जोड़ रखें इसलिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

