
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ। दिवाली पर माहौल खराब न हो इसके लिए योगी सरकार कड़े कदम उठाएगी। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में त्योहार पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. दिपावली पर आतिशबाजी के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने सभी डीसीपी को निर्देश जारी किए है। दीपावली पर्व को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसी क्रम में पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी राहुल राज एवं एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिंह व एसीपी सुनील शर्मा, ने पुलिस दलबल के साथ रकाबगंज क्षेत्र के यहियागंज बाजार का किया पैदल मार्च। खुशियों का प्रतीक दिवाली के मौके पर शहर भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से खास व्यवस्था की गई है। वहीं पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी राहुल राज ने सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश किए गए हैं।
वहीं दीपावली के मौके पर एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने कहा कि दिवाली से पहले प्रदूषण का काफी हद तक बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। दिवाली में जब काफी ज्यादा पटाखे जलाए जाते हैं। तो उससे निकलने वाला धुआं बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए बच्चों को हमेशा मास्क पहनाएं रखें और दिवाली मजे से सेलिब्रेट करें।




