
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में
तहसील सदर
कुलदीप बहादुर सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 1सदर उन्नाव मय हमराह चपरी, अचलगंज में दबिश दी गयी दबिश के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील हसनगंज
कुमार गौरव सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 हसनगंज मय हमराह संदिग्ध ग्राम -मोहान, थाना -हसनगंज, में एक बारगी दबिश दी गयी दबिश के दौरान लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01 अभियोग पंजीकृत किया गया।
तहसील पुरवा
आबकारी विभाग पुरवा व थाना मौरावा की संयुक्त टीम द्वारा तहसील पुरवा के अंतर्गत ग्राम-रोशनगंज, मुरैता व नया खेड़ा मे मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
टइया पुत्र स्वर्गीय अंगनू निवासी -नयाखेड़ा मजरा जमूरपुर थाना -मौरावां उन्नाव!को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
तहसील बीघापुर
प्रतिभा सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर द्वारा मय हमराह संदिग्ध ग्राम केदारखेड़ा थाना बिहार में एक बारगी दबिश दी गयी । दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत किया गया।

