
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। थाना सफीपुर पुलिस द्वारा फर्जी ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर नकली माल बेंचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.10.2023 को हरिश चन्द्र निर्मल पुत्र स्व0 रामनिवास निवासी 66/123 कछियाना मोहाल नयागंज थाना हरवंश मोहाल जनपद कानपुर नगर वर्तमान पता 84/54 जरीब चौकी जीटी रोड कानपुर थाना सीसामऊ जनपद कानपुर नगर की तहरीरी सूचना पर अभियुक्तगणों द्वारा वादी हरिश चन्द्र निर्मल अधिकृत प्रतिनिधि के ब्रान्ड और शताब्दी के लोगो/ब्रान्ड से मिलता हुआ नाम छल कपट करने की नियत से कूट रचना कर अधिक धन कमाने के लालच में हूबहू शताब्दी ब्राण्ड को लिखकर शताब्दी गोल्ड मार्का नाम से प्लाई बोर्ड व दरवाजा विक्रय करना जो देखने में आवेदक के ब्रान्ड व लोगो की तरह दिखना जिससे साधारण आदमी नकली में फर्क न समझ पाना व उक्त फर्म फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर वादी की फर्म को नुकसान पहुचाना व कम्पनी की मार्केट में साख खराब करनें के सम्बन्ध में दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 303/2023 धारा – 420/467/468/474/483 IPC धारा 102/103/104 ट्रेडमार्क अधि0 – 1999 व धारा 63/64/65 कॉपी राइट अधि0 पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त सूचना पर व0उ0नि0 अमित सिंह मय हमराह उ0नि0 कल्लूराम यादव व का0 अरविन्द व का0 राजकुमार सोनकर व म0का0 दीक्षा शर्मा द्वारा मु0अ0सं0 303/2023 से सम्बंधित अभियुक्तगण 1.अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल मन्नान उम्र 45 वर्ष 2.अबु सईद पुत्र अब्दुल मन्नान उम्र 35 वर्ष निवासीगण मो0 दरगाह शरीफ कस्बा व थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव 3.मनोज सैनी पुत्र रमेश चन्द्र सैनी उम्र 33 वर्ष नि0 86/15 डिप्टी का पड़ाव थाना रायपुरवा जनपद कानपुर नगर को 322 अदद डुब्लीकेट प्लाई वुड मार्का शताब्दी के साथ सलमा हार्ड वेयर कस्बा बांगरमऊ से पुलिस हिरासत में लिया गया।

