
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया। पुलिस लाइन में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र में विवादित जोड़ों की सलाह के बाद मातृशक्तियों को मिशन शक्ति पेज 4 के अंतर्गत “शक्ति दीदी” एवं वरिष्ठ सलाहकारों द्वारा पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। “ या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: ” की परम्परा का निर्वाहन किया गया एवं उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी एवं वैवाहिक जोड़ों को जीवन में दोबारा ऐसी घटना ना हो ऐसी शुभकामनाओं के साथ विदाई सुनिश्चित कराई गई तथा परिवार परामर्श की टीम द्वारा प्रकोष्ठ में कार्य कर रही शक्ति दीदी को उनके कार्यों की सराहना करते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। तदोपरान्त महिला थाना से 09, परिवार परामर्श केन्द्र 04, महिला रिपोर्टिंग चौकी बीघापुर से 04, थाना दही व अजगैन से 03-03, थाना बेहटामुजावर से 02, थाना बांगरमऊ व थाना फतेहपुर चौरासी से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में राजेन्द्र सिंह सेंगर, डा0 एस0के0 पाण्डेय, डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री,अबसार अली खान, डॉ0 सगीर अहमद, यातीन्द्र नाथ मिश्रा, रामसनेही यादव, प्रभा यादव, हयोगी शिवेन्द्र सिंह एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से क्षेत्राधिकारी/प्रभारी महिला थाना अर्चना गौतम, भागीरथी, महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी विजेता चौधरी, मंजू देवी, कमलेश कुमारी, मिथलेश कुमारी अंशू रानी,अंजूला त्रिपाठी, मीनू, साधना, सेविका, सुधा गोस्वामी,शिखा सेंगर, पारुल, राखी, पूजा, रुपाली प्राची शाह का विशेष योगदान रहा।

