
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। “मिशन शक्ति अभियान फेस-04” के तहत महिलाओं और बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों द्वारा निरन्तर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22 अक्टूबर 2023 को थाना दही की मिशन शक्ति टीम एवं महिला बीट अधिकारी (शक्ति दीदी) द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम दुआ में ग्राम प्रधान राजेश सिंह की मौजूदगी में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,1076,108,112,181 व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा टेंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा उनकी समस्या को सुनकर उसका निवारण किया गया।

