
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।दिनांक 20/10/2023 को थाना गंगाघाट पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोहल्ला प्रेम नगर में एक मकान में मकान स्वामी द्वारा भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री, आतशबाजी का सामान अवैध रूप से रखा हुआ है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर मोहल्ला प्रेम नगर में गंगाघाट पुलिस द्वारा संजय के घर पर दबिस देकर तलाशी ली गई तो घर के अंदर एक कमरे में बिस्फोटक सामग्री, आतिशबाजी का सामान, पटाखा, अनार, फुलझडी, राकेट, बारूद आदि भारी मात्रा में बरामद हुआ। विस्फोटक सामग्री का वजन लगभग एक कुंटल पाया गया। उक्त विस्फोटक सामग्री की वर्तमान बाजारू कीमत लगभग दो लाख रुपया है, मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद उपरोक्त विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में गिरफ्तार व्यक्तियों के पास कोई वैध लाइसेन्स नहीं पाया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 621/2023 धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



