देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उ0नि0 वीरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 403/23 धारा 2/3 (i) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित शिवांशू राजपूत पुत्र राजेश कुमार नि० ग्राम बकोठी थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 19 वर्ष को भुड्डा चौराहा थाना बांगरमऊ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

