
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित ऐतिहासिक गांधी पार्क में दहकती खबरें राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने हनुमान जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित, पूजन-अर्चन और भोग लगाकर किया। मंच का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. तेज बहादुर सिंह तेज ने किया।
इस भव्य आयोजन में दहकती खबरें के संपादक सिराज अहमद, उपसंपादक इम्तियाज अहमद सहित मीडिया, प्रशासन और राजनीति जगत की तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इनमें मुख्य रूप से बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट राम प्रसाद त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर अरविंद कुमार, और पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय शामिल रहे।
सिद्धपीठ कोल्हमपुर धाम (गोंडा) के पंडित दीनदयाल उर्फ माता जी ने इस अवसर पर कहा कि यह भंडारा केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जो आपसी एकता और सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल बन गया।



