
दरअसल, अखिलेश यादव ने सोमवार को एक किस्सा सुनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि प्राइमरी स्कूल के एक बच्चे से जब उन्होंने पूछा कि बताओ, मैं कौन हूं… तो बच्चे ने जवाब दिया था… राहुल गांधी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर बोलते हुए अखिलेश यादव पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो बोला है वो सोच समझकर ही बोला होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के गोबर वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज तो गोबर से अगरबत्ती जलती है अगर आप पूजा करते होंगे तो अगरबत्ती जरूर जलाते होंगे। अगर नेता प्रतिपक्ष ने गौसेवा की होती तो ऐसी भाषा न बोलते, लेकिन उनके भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है


