
सचिन पांडे
उन्नाव। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के अतुलनीय प्रयासों से इंडियन आयल कारपोरेशन की सीएसआर योजना अंतर्गत सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जननी सुरक्षा विंग के नवीनीकरण का उन्नाव सांसद महामंडलेश्वर डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, इंडियन आयल कारपोरेशन के महा प्रबंधक जे. एन मिश्रा की उपस्थिति में लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्यप्रकाश, उपजिलाधिकारी सफीपुर प्रज्ञा पांडेय,पुलिस उपाधीक्षक ऋषि कांत शुक्ला,प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा, महिला चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रीति सरवन,डॉक्टर लवकुश शुक्ला,डॉक्टर अमित अग्रवाल सहित सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन सीएचसी के शल्य चिकित्सक डॉक्टर ब्रजेश सिंह ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन द्वय ने महत्ती भूमिका निभाई।


