उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाने वाले 4 गिरफ्तार

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से आधार कार्ड व पेनकार्ड बनाने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 16 मई को उप निरीक्षक विमलकान्त गोयल, उप निरीक्षक किफायत उल्ला मय फोर्स द्वारा फर्जी तरीके से आधार, पेन, सिम कार्ड बनाने वाले चार अभियुक्त रजनीश कुमार 24 पुत्र स्व० जयकृष्ण सिंह ग्राम चक्का पोस्ट रसीदपुर थाना बछवारा जिला पेंगू सराय बिहार, मुरसल रजा 19 पुत्र अकबर जमाल निवासी मो0 शदात कस्बा व थाना कुन्दरकी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हालपता याकूबपुर सेक्टर 86 थाना फेस 2 जिला गौतमबुद्ध नगर, शिवम सिंह 19 पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम टेनी थाना खागा जिला फतेहपुर हाल पता सेक्टर फेस 2 थाना फेस 2 जिला गौतमबुद्ध नगर, राकेश सिंह 22 पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम दरियापुर थाना बहुआ जिला फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी पर इस सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमे गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button