अंतराष्ट्रीय

विदेश मंत्रालय ने कहा चीनी नागरिकों को पर्यटन वीजा नहीं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नियमित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम शंघाई जैसे चीनी शहरों में कोविड-19 की स्थिति से अवगत हैं चीन के नागरिकों को भारत का पर्यटक वीजा नहीं देने के मामले में आज विदेश मंत्रालय ने बयान दिया। चीन के लिए पर्यटक वीजा जारी करने पर चर्चा करने का सही समय नहीं है। चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करने का यह उपयुक्त समय नहीं है। हालांकि चीनी नागरिकों को व्यापार, रोजगार, राजनयिक और आधिकारिक वीजा दिया जा रहा है। अरिंदम बागची ने कहा कि चीन ने खुद हमें वीजा जारी नहीं किया है। साल 2020 से भारत को वीजा जारी करना निलंबित किया हुआ है।

कोरोना की वजह से 22 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र चीन से वापस आ गए थे

दरअसल, कोरोना की वजह से 22 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र चीन से वापस आ गए थे। अब ये छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस चीन जाना चाहते हैं, लेकिन चीन इन छात्रों को वापस आने की अनुमति नहीं दे रहा है। चीन द्वारा इन छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। इसके जवाब में भारत ने भी कार्रवाई की है। आईएटीए ने बताया था कि भारत द्वारा चीनी नागरिकों को जारी किए गए पर्यटक वीजा अब वैध नहीं हैं।

Kisanmailnews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button