
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।मंगलवार को गंगा घाट कोतवाली पुलिस की टीवी सूचना के अनुसार एक मुखबिर की सूचना पर रविदास नगर पानी की टंकी के पास से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से कुछ चोरी के मोबाइल बरामद किए गए
कोतवाली क्षेत्र गंगा घाट के मोहल्ला बिंदा नगर निवासी आनंद सिंह और उनके बहनोई का मोबाइल रविवार को चोरी हो गया था जिस पर उन लोगों ने कोतवाली में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया था। सघन तलाशी के अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर रविदास नगर पानी की टंकी के पास से मनोहर नगर निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद वारिस को हिरासत में लिया गया जिनके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए। दर्ज मुकदमे के तहत कार्यवाही कर कोर्ट भेजा गया।
