
संवाददाता कोमल
उन्नाव।प्रख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर 13 नवंबर से उन्नाव के रामलीला मैदान में भागवत कथा का वाचन करेंगे । उन्नाव के सदर सीट से विधायक का पंकज गुप्ता द्वारा इस भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है कथा वाचक देवकीनंदन को लेने बांगरमऊ पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता , विधायक श्रीकांत कटियार व चेयरमैन इजहार खा गुड्डू, विकास गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष बालाराव गुप्ता, नीरज गुप्ता ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें अपने साथ उन्नाव लेकर आए।
सदर से तीसरी बार रहे विधायक पंकज गुप्ता की पहचान उन्नाव में विकास पुरुष की है।
सुनने में यह भी आ रहा है कि सदर विधायक पंकज गुप्ता जी ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि यदि तीसरी बार में विधायक बनकर आपके बीच आता हूं तो देवकीनंदन जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा करवा लूंगा उन्होंने जनता से किया गया वादा भी पूरा किया देवकीनंदन अब13 से 19 तक सुनाएंगे भागवत कथा। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस कथा के मुख्य यजमान सदर विधायक पंकज गुप्ता होंगे




