उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन रवाना

संवाददाता सचिन पाण्डेय

उन्नाव।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव प्रचार वाहन रवाना।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक-12 नवम्बर को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव द्वारा आज दिनांक-10.11.2022 को जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार हेतु प्रचार वाहन रवाना किया गया|

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को हरी झंडी जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से दिखाकर रवाना किया|

उक्त प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से बड़ा चौराहा होते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सार्वजानिक स्थलों से होते हुए, तहसीलों,रेलवे स्टेशन,बस अड्डा तक जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनपद न्यायालय एवं जनपद के समस्त बाहय न्यायालय व समस्त तहसील स्तर में दिनांक-12.11.2022 दिन शनिवार को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया । जिसके माध्यम से आम जनमानस से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वाद सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण कराने हेतु अपील की गयी तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, बैंक बाउंस से सम्बन्धित धारा-138 एन0आई0एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, आर्बिट्रेशन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली एवं जल के बिल से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक वाद ,पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभो सम्बन्धी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद, यातायात सम्बन्धी चालान सम्बन्धित मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। समस्त विद्वान् अधिवक्तागण एवं वादकारीगण अपने मामलों को सम्बन्धित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवा कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवाकर लाभ उठा सकते हैं।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button