
लखनऊ।।राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित CCD (कैफ़े कॉफी डे) के पास ट्रैफिक व्यवस्था सवालों के घेरे में है। डीसीपी ट्रैफिक द्वारा हजरतगंज चौराहे को जाम मुक्त बनाने के लिए बैरिकेडिंग सहित कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
CCD के पास लगातार वाहन रोंग साइड से गुजर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन वाहनों को रोकने या कार्रवाई करने के लिए मौके पर कोई यातायात कर्मी दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है।
डीसीपी ट्रैफिक की सख्ती और निर्देशों के बावजूद यदि चौराहों पर तैनात कर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करेंगे, तो जाम मुक्त और सुरक्षित यातायात का उद्देश्य अधूरा ही रहेगा।
प्रशासन से अपेक्षा है कि हजरतगंज स्थित CCD (कैफ़े कॉफी डे) के पास रोंग साइड चलने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।


