
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में घटित अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा की गई है जिससे राजधानी के व्यापारी बड़ी उलझन मे आ गये है।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित कार्यालय में राजधानी के व्यापारियों की एक बैठक हुई
बैठक में अलीगंज में दुखद एवं दर्दनाक हादसे में 15 बच्चों की आसामायिक दर्दनाक मृत्यु पर सभी व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्त ने शोक व्यक्त करते हुए कहा
बच्चों की मृत्यु बहुत ही दुखद है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा इस प्रकार की घटना की पुर्नरार्वति ना हो, इसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे तथा केवल एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करने से समस्या का समाधान नहीं होगा तथा सीलिंग एवं ध्वस्तिकरण की कार्रवाई समस्या का स्थाई समाधान नहीं है उन्होंने कहा एलडीए के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह बताया जा रहा है कि शहर में कि केवल 6% मकान के ही नक्शे स्वीकृत है ऐसे में यदि 94% भवनो पर कार्रवाई होती है तो निश्चित रूप से शहर अस्त व्यस्त हो जाएगा।
उन्होंने कहा की सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है चाहे सरकारी विभाग हो ,भवन बनाने वाले हो ,सरकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी या खरीदने एवं बेचने वाले हो कहीं ना कहीं सभी ने अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन नहीं किया उसी का यह नतीजा है।
उन्होंने कहा अग्नि अथवा अन्य किसी प्रकार की आपदा से बचने के लिए सुरक्षा के समुचित उपाय पर ध्यान देना होगा तथा सुरक्षा के सभी उपायो के क्रियान्वयन पर फोकस करने की आवश्यकता है
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा सीलिंग की कार्रवाई से हजारों व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा तथा अन्य विसंगतिया उत्पन्न होगी
बैठक में तय हुआ कि इस संबंध में संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारी मिलेंगे तथा मिलजुल कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे
उन्होंने बताया इस संबंध उपमुख्यमंत्री ,रक्षा मंत्री एवं राजधानी के विधायकगणो से मिलेंगे तथा राजधानी के व्यापारियों को भी वर्कशॉप लगाकर जागरुक करेंगे।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री सोनी भार्गव, प्रदेश मंत्री नागार्जुन कृष्ण सिंह नगर उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के संगठन मंत्री वीरेंद्र सूरी, मोहम्मद सरवर मिर्जा, अजय पांडे ,अमित अग्रवाल, आर्किटेक्ट आजम, रमेश चंद्र ईश्वर दीन वर्मा आदि व्यापारी शामिल थे।


