
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के सहयोग से पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत लखनऊ एवं एसएसडी सेवा समिति लखनऊ द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ आज एसएसडी धाम, सेक्टर डी-1, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव शांति संत बाबा आसूदाराम आश्रम लखनऊ के पूज्य साईं हरिश लाल साहब एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. मंजुला उपाध्याय, प्राचार्या नवयुग कन्या महाविद्यालय, प्रांत उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रांत संयोजिका महिला समन्वय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भावना चौहान आर्य, सहभाग कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति लखनऊ दक्षिण, अभिषेक कुमार अखिल, निदेशक उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी, कौशलेंद्र द्विवेदी पार्षद विद्यावती वार्ड-2 तथा विमल तिवारी पार्षद विद्यावती वार्ड-1 उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अनिल चांदानी, दुनी चंद चांदानी, अशोक चांदवानी, बीना क्षत्री एवं कोमल चांदानी ने अतिथियों का स्वागत किया।
पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत लखनऊ के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. अनिल चांदानी ने शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह सात दिवसीय शिविर 24 जून से 30 जून 2026 तक एसएसडी धाम, सेक्टर डी-1, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सिंधी समाज के बच्चों को भारतीय संस्कार, व्यक्तित्व विकास तथा सांस्कृतिक मूल्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिदिन प्रातः प्रार्थना, योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सिंधी भाषा, संस्कृति एवं इतिहास की कक्षाएं, व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास विकास कार्यक्रम, अनुशासन एवं समय पालन का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, मिलेट आधारित संतुलित आहार की जानकारी, सामाजिक सेवा एवं संगठन की भूमिका, सिंधी लोकगीत एवं लोकनृत्य, समूह चर्चा, पिकनिक एवं प्रतिभा प्रदर्शन जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिविर के प्रथम दिवस पर 75 बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
शिविर में बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त होंगी। सिंधी भाषा का प्रशिक्षण श्रीमती रंजीता सचदेवा द्वारा दिया जाएगा। योग प्रशिक्षण डॉ. शिखा गुप्ता द्वारा प्रदान किया जाएगा। व्यक्तित्व विकास एवं काउंसलिंग सत्र डॉ. नेहा आनंद एवं दिव्यांशी द्वारा संचालित किए जाएंगे। आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम जेकेडी वॉरियर्स के श्री आलोक द्वारा कराया जाएगा। कला एवं शिल्प (आर्ट एंड क्राफ्ट) का प्रशिक्षण मिस सविता तथा हास्य एवं मनोरंजन गतिविधियों का संचालन मिस उपासना द्वारा किया जाएगा।
मुख्य वक्ता प्रो. मंजुला उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में बच्चों को टीम भावना, अपनी मातृभाषा, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा जीवन में संस्कारों के महत्व की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि भावना चौहान आर्य ने बच्चों को शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया।
पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत लखनऊ की सचिव बीना क्षत्री ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार का बाल संस्कार शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। पंचायत के संरक्षक दुनी चंद चांदानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं समाजजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर का संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती बीना क्षत्री के निर्देशन में कोमल चांदानी, सुनीता तलरेजा, मोहिता चांदानी, सीमा तलरेजा, अशोक चांदवानी, राकेश भगवानी, रेनू साहित्य, गीता मंध्यान, वासदेव सचदेवा, श्री ईश्वर चंद, मनोज पंजवानी, ज्योति संगवानी, प्रिया रंगलानी, भारती केसवानी, काजल अठवानी, अनुजा केसवानी, भाव्या राजपाल एवं कविता बदानी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रोफेसर सुशील अग्रवाल, चेयरमैन एवीआरओ रीसाइक्लिंग लिमिटेड, तरुण संगवानी, सुशील चांदानी, अशोक राजपाल, सुनील नवलानी, राकेश सेहता, लाल चंद मंजर, भगत पंजूमल हसवानी, जीतू टोलानी, शंकर लाल मंगलानी, विजय चावला, बंटी चावला, सुनील हसवानी, रवि आहूजा, अजय चांदानी, गुल लाल राजपाल एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
यह जानकारी पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत लखनऊ के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. अनिल चांदानी द्वारा प्रदान की गई।

