
लखनऊ।।देश के यशस्वी रक्षामंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के न्यू हैदरगंज-3 और लेबर कॉलोनी वार्डों में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा की विधायक निधि से निर्मित होने वाली सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह सड़कें क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में पार्षद विनोद यादव, प्रवीण गर्ग, अरविंद मिश्रा, अनिल पांडे, ऋषि शर्मा, नवनीत शर्मा, अनुज शुक्ला,बूथ अध्यक्ष यशपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह, बूथ अध्यक्ष तेज बहादुर सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने कहा कि आदरणीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में लखनऊ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में शहर को रिंग रोड, अनेक फ्लाईओवर एवं ओवरब्रिज, एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से लखनऊ देश के अग्रणी और आधुनिक शहरों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक राम नरेश मिश्र और शिवकुमार दीक्षित द्वारा विधिवत शिलान्यास कराया गया।

