
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान।
जिले भर में छापेमारी कर 9 खाद्य नमूने भरे गए।
आइसक्रीम, कुल्फी और फूड प्रोडक्ट के सैंपल जांच को भेजे गए।
कई प्रतिष्ठानों में मिली गंदगी, विभाग ने जारी किए नोटिस।
आइसक्रीम उत्पादों पर बैच नंबर और पैकिंग तिथि न मिलने पर कार्रवाई।
आवास विकास, सिविल लाइन, बांगरमऊ रोड और नवाबगंज में हुई जांच।
यशो आइसक्रीम, वर्मा फूड प्रोडक्ट समेत कई प्रतिष्ठान जांच के दायरे में।
साफ-सफाई की खराब व्यवस्था पर संचालकों को सुधार के निर्देश।
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी विधिक कार्रवाई।
प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने चलाया अभियान।



