
कानपुर।।जूही गौशाला के पास कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग.
25 मीटर ऊपर तक उठीं आग की लपटें.
फैल गई इलाके में दहशत.
सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर पहुंची दमकल गाडियां.
देखा तो आग संजय नामक व्यक्ति के कबाड़ गोदाम में आग लगी हुई थी.
आग की विकरालता देखते हुए सीएफओ दीपक शर्मा ने फलगंज,मीरपुर, जाजमऊ फायर स्टेशन से भी बुलाई दमकल गाडियां.
फायर कर्मियों ने आग बुझाना प्रारंभ किया.
कड़ी मशक्कत व सूझ बूझ से 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद फायर कर्मियों ने पा लिया आग पर काबू.
आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है.
कोई जनहानि की सूचना नही है.
गोदाम मालिक संजय के अनुसार लाखों का माल जल के स्वाहा हो गया.



