
लखनऊ।।लखनऊ में विदेशी मुद्रा का चल रहा खिलवाड़,देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय।।
इतनी बड़ी तादाद में विदेशी करेंसी देश में पहुंचने से सुरक्षा व्यस्था मे बड़ी चूक ..
आखिरकार नेपाली करेंसी इतनी बड़ी तादाद में भारत पहुंची कैसे और अगर पहुंची तो क्यों किसी देश की मुद्रा को बनाकर टोकन मार्केट में चलाया जा रहा, क्या देश की एजेंसियां लेगी संज्ञान?

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में लगी बकरा मंडी के तथाकथित समिति वालों के पर नाम पर किसानों से जबरन नेपाली करेंसी का टोकन देकर ₹300 वसूली का लगा आरोप …
स्थानीय युवक के विरोध करने पर युवक से की गई मारपीट, विदेशी करेंसी के उजागर होने के भय से बकरा मंडी सदस्य द्वारा असलहा दिखाने का भी आरोप, जान से मारने की युवक को दी गई धमकी..
300 मीटर की दूरी पर लखनऊ का दुबग्गा थाना होने के बावजूद नहीं लगी पुलिस को विदेशी करेंसी एवं अवैध वसूली करने की भनक?
पीड़ित युवक ने दुबग्गा थाने में लिखित शिकायत देकर लगाई न्याय की गुहार कार्रवाई की मांग ।


