
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ा अभियान।
दही थाना क्षेत्र में रातभर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।
कार्रवाई में 19 डंपरों को पुलिस ने किया निरुद्ध।
ओवरलोडिंग और बॉडी बढ़ाकर चल रहे थे कई डंपर।
नंबर प्लेट, रिफ्लेक्टर और प्रेशर हॉर्न में भी मिली अनियमितता।
टास्क फोर्स ने 21 और 22 मई की रात संयुक्त कार्रवाई की।
अभियान में परिवहन, खनन विभाग और पुलिस रही शामिल।
कार्रवाई से 5 लाख 24 हजार रुपये राजस्व वसूली होगी।
एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार सिंह ने दी कार्रवाई की जानकारी।
प्रशासन ने कहा, अवैध खनन और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।



