
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में लेखपाल मुख्य परीक्षा, 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा।
उन्नाव जनपद में गुरुवार को लेखपाल मुख्य परीक्षा आयोजित।
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है।
कुल 2688 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था।
पुलिस बल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट किए गए तैनात।
अटल बिहारी इंटर कॉलेज में सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़।
जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में मिला प्रवेश।
केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने के निर्देश।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की।


