उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में कैम्प सम्पन्न : लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, लखनऊ शाखा के द्वारा नागरिकों को सहायता तथा आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के लिए लगाया गया कैम्प सम्पन्न हो गया। इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी लखनऊ शाखा द्वारा यह कैम्प गोमतीनगर सार्वजनिन पूजा समिति के द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल में लगाया गया था जिसमें नागरिकों को आकस्मिक प्राथमिक चिकित्सा तथा सहायता प्रदान गई। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा लगाए गए कैम्प दी जा रही सेवाओं की की उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक तथा पूर्व नगर विकास मंत्री व वर्तमान में विधायक श्री आशुतोष टण्डन ने भी सराहना की।

इस अवसर पर इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि नागरिकों ने इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाए गए कैम्प में प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टी भी मरीजों को गोद लेकर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है तथा हजारों गरीब परिवारों को तारपोलिन तथा हाइजीनिक किट भी वितरित की गई है। हाइजीनिक किट का वितरण आगे भी जारी रहेगा।

दुर्गा पूजा पंडाल में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, लखनऊ शाखा के सदस्य रूप कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, जितेन्द्र सिंह, आशा सिंह, हेमा गुप्ता, कार्तिका माथुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अमित कुमार शुक्ला

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button