
फतेहपुर।। खागा रेप कांड के मुख्य आरोपी और 1 लाख के इनामी बदमाश बबलू सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ कब और कहां:
आज रात्रि थाना खागा, हथगांव, थरियांव व एसओजी की संयुक्त टीम ने थाना खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह, निवासी गढ़ी कस्बा, थाना खागा, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 28 वर्ष।
अभियुक्त पर दर्ज मामले:
मु0अ0सं0 115/26 धारा 70(1)/3(5)/74/130/308(2)/352/351(3)/115(2)/127(2) बीएनएस व 66 (E) आईटी एक्ट। यह खागा रेप कांड में वांछित था। इस पर ADG प्रयागराज जोन की तरफ से ₹1,00,000 का इनाम घोषित था।
बरामदगी:- 01 अवैध तमंचा 315 बोर
04 खोखा कारतूस 315 बोर- 01 जिंदा कारतूस तमंचे की नाल में फंसा हु ₹1,600/- नकद
थाना खागा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।