
लखनऊ: रेलवे सुरक्षा को लेकर जीआरपी सख्त, अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन दहन’ तेज।
रेलवे ट्रैक और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, जीआरपी अनुभाग लखनऊ ने जारी किए कड़े निर्देश।
सादे कपड़ों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी, ट्रेनों में ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (QRT) रखेगी पैनी नजर।
पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा जीआरपी लाइन में ‘सैनिक सम्मेलन’ और ‘अपराध गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए निम्नलिखित बड़े फैसले लिए गए…।

रेलवे ट्रैक पर अवरोध और ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों की सूची बनाकर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
‘त्रिनेत्र ऐप’ के जरिए अपराधियों पर नजर रखी जाएगी और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
हिस्ट्रीशीटर्स के सत्यापन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए गए है…
*बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



