
कानपुर।।आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया, जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने मोटरयान में अनधिकृत अपडेशन करवाते हुए मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर परिवर्तन किया जा रहा है।
तथा सार्वजनिक स्थान में ऐसा मोटर यान चलाने अथवा चलवाने पर सड़क सुरक्षा, शोर नियंत्रण एवं ध्वनि प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 190(2) के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.
आज 8 मई 2026 को धारा 190(2) के अन्तर्गत जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा 19 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं 3 वाहन के विरुद्ध बन्द की कार्यवाही की गयी.
अप्रैल माह में एक अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक उक्त अभियान में कुल 92 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई.
6 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स के विरुद्ध भी निलम्बन/ निरस्त की कार्यवाही की गयी.
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया, ये कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी.

