
कानपुर।।जनगणना में सहयोग करना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है.
आज 8 मई 2026 को महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा अपने कार्यालय में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्वगणना की गई.
यह प्रक्रिया 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चलेगी.
जिसमें नागरिकों को 33 सवालों के जवाब देने होंगे.
स्वगणना के अवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी नागरिकों से अपील की.
जनगणना में पूर्ण रूप से सहयोग करें। जनगणना आंकड़ो से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को कल्याणकारी योजनाओं को बनाने में सहायता मिलती है.
प्रभारी जनगणना हिमांशु शुक्ला, सहायक निदेशक दिनेश यादव, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, फील्ड ट्रेनर अमित मिश्रा, फील्ड ट्रेनर शशांक दुबे ने जनगणना के बारे में जानकारी दी.

