
कानपुर।।पश्चिम जोन सर्विलांस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता.
लगभग 10 लाख रुपये कीमत के 51 खोये हुए मोबाइल बरामद.
मोबाइल वापस पाकर लोग खुशी से हुए भावुक.
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी के मार्गदर्शन में पश्चिम जोन सर्विलांस टीम ने किया ये सराहनीय कार्य.
सीईआईआर पोर्टल व जनशिकायत प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बरामद किए गए कुल 51 खोये हुए मोबाइल.
बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख बताई जा रही है.
आवश्यक सत्यापन व विधिक प्रक्रिया के उपरांत डीसीपी वेस्ट द्वारा सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए.
अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर लोग खुशी से फूले नहीं समाए.
अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कानपुर नगर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की.

