
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा।
सादुल्लापुर गांव में छत से गिरकर किसान हेमराज की मौत।
घर की छत पर रखा सामान बचाने पहुंचे थे हेमराज।
तेज हवा के चलते संतुलन बिगड़ने से आंगन में गिरे।
गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन।
अस्पताल ले जाने की तैयारी के बीच किसान ने तोड़ा दम।
घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक।
मृतक अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में अन्य नुकसान की भी सूचना।