
वाराणसी।। वरुणा जोन तेज-तर्रार एडीसीपी लिपि नगायच के कुशल निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में, चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम और दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ दानगंज बाजार में ‘सायंकालीन पैदल गश्त’ की।
‘दबंग लेडी’ के नाम से चर्चित एडीसीपी लिपि नगायच की कार्यशैली का ही परिणाम है कि पुलिस अब सीधे जनता के बीच पहुँच रही है। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। पुलिस टीम ने व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें सजग रहने का संदेश दिया। इस सक्रियता से न केवल अपराधियों में खौफ है, बल्कि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।

