
कानपुर।।अब बिना फिटनेस व बिना परमिट वाले स्कूली वाहनों पर गिरेगी गाज
संभागीय परिवहन अधिकारी के निर्देशन में होगी सख्त कार्यवाही.
परिवहन आयुक्त महोदय द्वारा आईएसवीएमपी पोर्टल पर जनपद के समस्त स्कूलों एवं स्कूली वाहनों के विवरण को ऑनलाइन अपलोड करते हुए उनके भौतिक निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये गये थे.
जिसके क्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर की अध्यक्षता में 6 मई 2026 को सम्भागीय परिवहन कार्यालय, कानपुर में संभाग के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों के साथ बैठक की गई.
जिसमें सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा 99 फिटनेस समाप्त तथा 112 परमिट समाप्त एवं बिना परमिट वाहनों को तत्काल फिटनेस कराने एवं परमिट से आच्छादित किये जाने के निर्देश दिया गया.
फिटनेस समाप्त, परमिट समाप्त एवं बिना परमिट संचालित वाहनों के विरुद्ध बंद को कार्यवाही करने का निर्देश दिया.
संभागीय परिवहन अधिकारी के अनुसार 99 फिटनेस समाप्त तथा 112 परमिट समाप्त एवं बिना परमिट वाहनों से संबंधित प्रधानाचार्यों,प्रबन्धकों
स्वामियों को परिवहन विभाग द्वारा नोटिस निर्गत किया जा चुका है.
इसके अतिरिक्त जनपद कानपुर नगर में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 13 स्कूली वाहनों के विरुद्ध चालान करते हुए 6 वाहनों को बन्द किया गया है.
संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद कानपुर नगर के समस्त स्कूल प्रबन्धकों, वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने स्कूली वाहन की फिटनेस एवं परमिट वैध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को वाहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा.
उपरोक्त वाहनों के विरुद्ध धारा 53 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पंजीयन समाप्त कर दिया जाएगा.
मार्ग पर संचालित पाये जाने पर उक्त वाहनों के विरुद्ध बन्द की कार्यवाही की जाएगी.

