
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा द्वारा अचलगंज पुलिस बल के साथ कस्बा अचलगंज स्थित शस्त्र दुकानों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान दुकानों के अभिलेख, शस्त्रों के रख-रखाव, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर एवं लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय यह सुनिश्चित किया गया कि सभी शस्त्र एवं कारतूस सुरक्षित एवं नियमानुसार रखे गए हों। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि शस्त्रों की बिक्री केवल वैध लाइसेंस धारकों को ही की जाए तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखें जाएं। साथ ही शस्त्रों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


