
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की शिकायत की है
महिला का आरोप है कि उसे लगातार डराया और धमकाया जा रहा है
बताया जा रहा है कि दबाव बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है
पीड़िता ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है
मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है
अब तक आरोपों पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है
वही पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र और लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वह लखनऊ तक जाकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगी


