
फतेहपुर।।थाना खागा पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों को कूट रचित कर उपयोग में लाने तथा विक्रय करने से सम्बन्धित 03 नफर शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 02 चोरी की मोटर साइकिल, 02 मल्टीमीडिया स्मार्टफोन व 1110 रुपये/- नगद बरामद ।
दिनांक 21.04.2026 को थाना खागा पर आवेदक फूलचन्द्र गुप्ता पुत्र नंद किशोर गुप्ता निवासी नरैसी थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि आवेदक दिनांक 20.04.2026 को अपने बहनोई सुनील गुप्ता की मोटरसाइकिल होंडा लीवो वाहन संख्या UP78GU6712 को लेकर बारात करने हेतु गौरव गेस्ट हाउस आया था, जहां उसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस उसी स्थान पर देखा तो उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। इस संबंध वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0स0 108/26 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण- अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, तथा अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहपुर के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक खागा के कुशल नेतृत्व में, थाना खागा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/26 धारा 303 (2) बीएनएस की विवेचना एवं प्रभावी सुरागरसी/पतारसी के क्रम में प्रकाश में आए 03 नफर शातिर अभियुक्तों क्रमशः 1. पंकज पाण्डेय पुत्र स्व० शिवाकान्त पाण्डेय निवासी ग्राम त्रिलोचनपुर थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष 2. रानू सारिक उर्फ सैय्यद सारिक हुसैन पुत्र सैय्यद सज्जाद हुसैन निवासी टेसाही बुजुर्ग थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 29 वर्ष 3. मोहित मौर्य पुत्र इन्द्रभवन मौर्य निवासी टेसाही बुजुर्ग थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 28 वर्ष को चोरी की 02 अदद मो0सा0 1. हीरो एचएफ डीलक्स न0 UP73AF6072 2. हाण्डा लिवो वाहन संख्या UP78GU6712 के साथ दिनांक 22.04.2026 को कल्लनपुर रोड तिराहा थाना खागा जनपद फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 317 (2)/338/336 (3)/340 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आज दिनांक 22.04.2026 को गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ का विवरण-पूछताछ करने पर अभियुक्त पंकज द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स न0 UP73AF6072 दिनांक 20.04.2026 रानू सारिक व मोहित ने कस्बा खागा के गौरव गार्डेन लान के पास से चुराया था जिसे सुबह मोहित व रानू ने सम्पर्क कर के मुझे दे दी थी। चूँकि उक्त मोटरसाइकिल थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 108/2026 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बंधित चोरी गयी मोटरसाइकिल है तथा दूसरी मोटरसाइकिल हाण्डा लिवो वाहन संख्या UP78GU6712 अंकित है के संबंध में तीनों व्यक्तियों से पूछने पर बताया गया कि यह मोटर साइकिल हम तीनों ने मिलकर विजयीपुर किशनपुर से करीब 01 वर्ष पहले जनवरी महीने में चुराया था अभियुक्तगण द्वारा मो०सा० चोरी कर, चोरी की मोटरसाइकिलों को कूट रचित कर उपयोग में लाना तथा विक्रय करने का अपराध किया जाता है।


