
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा बुधवार को जनपद उन्नाव पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।
जिलाधिकारी सर्वप्र कोषागार पहुंच कर महत्वपूर्ण पत्रावलियों और पंजिकाओं में हस्ताक्षर कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट में पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर और अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर कर स्वागत किया गया । नवागंतुक जिलाधिकारी 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जो मूलतः राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं । 2020 में यूपी कैडर मिला । जिलाधिकारी घनश्याम मीना जी की जिलाधिकारी के रूप में दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले वह हमीरपुर जिलाधिकारी के रूप में 19 महीने सेवाएं दे चुके हैं। जिलाधिकारी के रूप में उनकी उन्नाव जनपद के लिए दूसरी तैनाती है । इससे पहले वह नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर कार्यरत थे।
वह मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नवागन्तुक जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के जो मंशा है सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ जन सामान्य को पहुंचे वही हमारी प्राथमिकताएं हैं। कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निष्ठा के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जाएगा। जनपद को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा । कहा की जनपद में नवाचार कर सरकार की भारत को विकसित बनाने की जो संकल्पना है उसको पूरा करने के लिए कार्य किया जाएगा। कहा की योजनाओं का लाभ आम जनमानस को सरलता के साथ मिले उसकी प्रत्येक शिकायत का निराकरण गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। कहा जनपद का बेहतर तरीके से डेवलपमेंट हो इसके लिए बेहतरीन प्लान बनाया जाएगा और जनमानस को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएगी। कहा जनसुनवाई में प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का 24 घंटे के अंदर निराकरण हो जाए इसके लिए कार्य किया जाएगा। कहा जिला प्रशासन के प्रति आम जनमानस का विश्वास बढ़े हम पूरी तन्मयता के साथ कार्य करेंगे और सभी अधिकारियों को भी इसके लिए कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। कहा ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को सुधारा जाएगा और ओवर लोडिंग और अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जन मानस की समस्याओं का आत्मीय भाव से निराकरण कराया जाएगा।


