
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में ई-नगर सेवा पोर्टल से ऑनलाइन टैक्स भुगतान सुविधा का शुभारम्भ।
नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने किया पोर्टल का उद्घाटन।
अब घर बैठे जमा होंगे हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स।
डिजिटल सुविधा से नगरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत।
ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान।
1 अप्रैल से 15 मई तक टैक्स जमा करने पर 20% की छूट।
16 मई से 15 नवम्बर तक भुगतान पर 10% की छूट मिलेगी।
पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम।
नागरिकों से अधिक से अधिक ऑनलाइन भुगतान करने की अपील।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में नगरवासी रहे मौजूद।


