
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, डीएम कार्यालय तक निकाली आक्रोश यात्रा।
विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन, केंद्र व प्रांत के निर्देश पर हुआ प्रदर्शन।
उन्नाव जनपद में बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने पन्नालाल पार्क से आक्रोश यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया।
प्रदर्शन केंद्र व प्रांत स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।
नासिक स्थित टीसीएस प्रकरण को भी प्रदर्शनकारियों ने मुद्दा बनाया।
साथ ही विभिन्न स्थानों पर कथित अवैध कब्जों और अन्य मामलों को उठाया गया।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संबंधित मामलों में जांच व कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



