
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या धाम के लिए रवाना।
सदर विधायक पंकज गुप्ता व जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई।
ग्राम पतारी के कालिका माता मंदिर प्रांगण से निकली 204 भक्तों की टोली।
‘श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ के तहत कराया जा रहा है आयोजन।
विधायक ने कहा—यह उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण।
बुजुर्गों व श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सबसे बड़ा सौभाग्य।
भक्तों के जयघोष व भक्ति-संकीर्तन से गूंजा पूरा माहौल।
प्रभु श्रीराम के नाम से वातावरण हुआ भक्तिमय।
यात्रा में कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग रहे मौजूद।
श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम दर्शन को लेकर जताई खुशी।



