संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹49,997 की पूरी रकम वापस दिलाई।
पीड़ित अभय प्रताप सिंह निवासी कब्बाखेड़ा ने 1 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि बालू-सीमेंट सप्लाई के नाम पर उनसे यूपीआई के माध्यम से ₹49,997 की ठगी की गई थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल 2026 को पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। यह अभियान जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


