
कानपुर।।लोकसभा में पेश होने जा रहे महिला शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महापौर प्रमिला पांडे के नेतृत्व में बुधवार शाम को नगर निगम गेस्ट हाउस से महिलाओं के साथ निकाली गई वाहन रैली.
ये रैली नगर निगम गेस्ट हाउस से आरंभ हुई और महर्षि वाल्मीकि उपवन पर जाकर खत्म हुई.
इस मौके पर महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के हित में लगातार निर्णय लेकर महिलाओं को अधिकार देने के साथ उन्हें सशक्त बना रहे हैं.
महापौर ने कहा, भाजपा सरकार महिला सशक्तीकरण को बल दे रही है.
इस रैली में जिला अध्यक्ष अनिल दिक्षित, पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, पार्षद विद्या, वंदना, गुंजन शर्मा, आरती गौतम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

