-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


लखनऊ, 12 अप्रैल
साहित्य सभा उत्तर प्रदेश (लखनऊ इकाई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा साहित्य सभा के प्रधान सर्वेश अस्थाना ने आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी एवं महापौर सुषमा खर्कवाल इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं । प्रतिनिधिमंडल ने शहर की ‘जी-20 रोड’ का नाम बदलकर ‘साहित्य पथ’ घोषित करने का औपचारिक प्रस्ताव रखा। साहित्यकारों का मानना है कि इस पहल से राजधानी की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को एक नई पहचान मिलेगी।
इसी अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने रक्षा मंत्री को अपनी पुस्तक “Hanuman of Hinduism: Hanuman Prasad Poddar” की पांडुलिपि दिखाई तथा स्वयं के द्वारा लिखित उपन्यास ”हनीमून” भेंट की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पांडुलिपि का अवलोकन करते हुए लेखक सुशील कुमार श्रीवास्तव के प्रयासों की सराहना की और साहित्य सभा की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस भेंट के दौरान महेंद्र भीष्म, राजीव वर्मा वत्सल, और केवल प्रसाद सत्यम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

