
लखनऊ/अयोध्या।अयोध्या विधानसभा गद्दोपुर मजरे द्वारिका पाण्डेय का पुरवा निवासी सुरेश यादव की सुपुत्री कु. सोनम यादव का पहले प्रयास में ही यूपीपीसीएस में चयनित होकर उपजिलाधिकारी बनने पर गौशाईगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रभारी/प्रयासी चौ. लौटन राम निषाद ने परिवार वालों से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि कु. सोनम यादव का पीसीएस में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।उन्होंने बिटिया को पगड़ी पहनाकर व राष्ट्रमाता क्रांत्रिज्योति साबित्रीबाई फूले -क्रांतिसूर्य ज्योतिबा फूले कि तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया और कहा कि बिटिया निकट भविष्य में यूपीएससी क्रैक कर हमलोगों को दुबारा स्वागत का अवसर देंगी।
इसी कड़ी में निषाद ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अचल यादव के आवास पर पहुंचकर यूपीपीएससी द्वारा समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश सचिवालय के पद पर चयनित होने पर उनकी सुपुत्री कु. प्रिया यादव को साबित्रीबाई फूले की तस्वीर, अंगवस्त्रम् भेंटकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए समाज एवं राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा करेंगी और आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ भविष्य में एसडीएम बनने व यूपीएससी क्रैक करेंगी।
गौशाईंगंज विधानसभा अंतर्गत तारुन ब्लॉक के ग्राम गदुरहवा-बेलगरा की होनहार बिटिया कु. वंदना वर्मा पुत्री श्री रामनयन वर्मा ने पीसीएस -2024 परीक्षा चतुर्थ प्रयास में उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनकर परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।गौशाईगंज के सपा प्रभारी लौटन राम निषाद ने शिक्षा की देवी साबित्रीबाई फूले -ज्योतिबा फूले की तस्वीर, अंगवस्त्रम् भेंट कर और वरिष्ठ सपा नेता रामसागर वर्मा ने सरदार पटेल की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। निषाद ने कहा कि संतानों की सफलता पर सबसे ज्यादा खुशी बच्चों के माता -पिता को मिलती है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पवन पाण्डेय,कम्मलु यादव, मायाराम यादव, भागवत यादव, मनोज वर्मा आदि उनके आवास पहुँचे, बिटिया को सम्मानित किया तथा परिवारजनों के साथ मिठाई खाकर खुशी साझा की।बिटिया की यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

