
कानपुर।।
जबरन धर्म परिवर्तन कराने के जुर्म में दबोचे गए दो आरोपी,मामला काकादेव थाना क्षेत्र का
एसएचओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दो अभियुक्तों को धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत किया गया गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी बेगमपुरवा निवासी मोहम्मद शाहिद व खुशनुमा हैं
दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय
एसएचओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक पवन कुमार, राजू खरवार, महिला उप निरीक्षक रेखा मलान व महिला कांस्टेबल दीपशिखा ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.

