
लखनऊ।।लखनऊ कमिश्नरेट के थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक अभियुक्त को चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा गया है।
आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगे के निर्देश पर अपराधियों पर निगरानी और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश दीक्षित और अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चौक राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने सफलता हासिल की।
पुलिस ने अभियुक्त वंश त्रिपाठी (21) निवासी असर्फाबाद, थाना चौक को 04 अप्रैल 2026 को हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
बताया गया कि 02 अप्रैल 2026 को वादी रवि प्रकाश मिश्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात करीब 8:10 बजे चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में पूजा के दौरान कूलर पर रखा उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इस मामले में थाना चौक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार वंश त्रिपाठी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आई है। बरामद मोबाइल (आसमानी नीला रंग) को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी



