
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा फर्जी मेडिकल प्रपत्र बनवाकर लाभ अर्जित करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.11.2025 को जिला मजिस्ट्रेट उन्नाव ने अपने पत्र सं0 605/ अनु० अनुमति/रीडर/2025 के माध्यम से अवगत कराया कि वादी बाबूलाल वर्मा पुत्र नीलकंठ निवासी बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव द्वारा स्वयं के इलाज हेतु अनुसूचित जाति से भिन्न जाति के पक्ष में भूमि बिक्रय किये जाने सम्बन्धी दावा के साथ उपचाराधीन चिकित्सीय प्रतिष्ठान का व्यय आंगणन / चिकित्सीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत चिकित्सीय प्रमाण पत्र की जाँच मुख्य चिकित्साधिकारी उन्नाव से करायी गयी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष चिकित्सालय उन्नाव ने अपने पत्र दिनांक 05.02.2025 द्वारा अवगत कराया है कि वादी चिकित्सा दल के समक्ष परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं हुआ। लक्ष्मीपति सिंहानिया हृदय रोग संस्थान मेडिकल कालेज कानपुर के निदेशक ने पत्र दिनांक 30.01.2025 के माध्यम से प्रस्तुत आंगणन को फर्जी होने का उल्लेख किया।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बाबूलाल वर्मा के विरुद्ध विधिक दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया गया। आदेश के अनुपालन में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 296/2025 धारा 336 (3)/338/319 (2)/318(4)/340(2) बी.न.स. का पंजीकृत कर विवेचना थाना स्थानीय से सम्पादित की जा रही है।


